भोपाल (एजेंसी)। राजधानी के पिपलानी थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता के साथ उसके पति के चचेरे भाई द्वारा बलात्कार कर उसका अशलील एमएमएस बनाने का मामला सामने आया है, आरोप है कि अशलील वीडीयो वायरल करने की धमकी देकन आरोपी लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। बताया गया है कि रिश्तेदार होने के चलते आरोपी का महिला के घर आना-जाना था। एक दिन महिला के घर में अकेले होने पर आरोपी ने उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। बीते कई दिनों से आरोपी सोशल मीडिया पर भी महिला को परेशान करने लगा था। तंग आकर पीडीता ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पीडीता की शिकायत पर पुसिल ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय महिला अयोध्या बायपास के किनारे बसी एक कॉलोनी में रहती है।
उसके पति का चचेरा भाई दो साल पहले प्राइवेट नौकरी करने के लिए भोपाल आया था, जो महिला के घर के पास ही रहने लगा। चूंकि वह महिला के पति का रिश्ते का भाई था, इसलिए उसका रोजाना ही आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि बीते साल 1 सितंबर 2019 को वह महिला के घर पहुंचा इस समय महिला घर में अकेली थी। मौका पाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के डर के कारण महिला ने किसी को कुछ भी नहीं बताया।
इसका फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ एक बार फिर से दुष्कर्म किया। इस बार उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद मे वीडियों वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ समय पहले आरोपी नौकरी करने के लिए दूसरे शहर चला गया। लेकिना भोपाल से जाने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर महिला को परेशान कर रहा था। उसकी धमकियों से परेशान होकर महिला ने बीते दिन मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।