Home क्राइम 50 वर्षीय महिला पर चली गोली, हालत में सुधार

50 वर्षीय महिला पर चली गोली, हालत में सुधार

205
0
50 वर्षीय महिला पर चली गोली, हालत में सुधार

ईशानगर(एजेंसी)। थाना क्षेत्र के ग्राम सीगौन में बीती रात एक संदिग्ध गोलीकाण्ड की खबर सामने आयी थी। सीगौन निवासी 50 वर्षीय प्रतिपाल की सिंह की पत्नि कुसुसराजा पर गोली चलाई गई। उक्त गोली महिला के दाएं हाथ में लगी जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। महिला की हालत ठीक है। इस मामले को पुलिस संदेहास्पद मान रही है।

फिर भी पुलिस ने 9 लोगों के विरूद्ध धारा 307 की एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक नवंबर 2019 में कुसुमराजा के बेटे रानू राजा सहित 5 अन्य आरोपियों ने भोपाल सिंह की हत्या की थी। हत्या के इस मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन रानू राजा अब भी फरार है।

जिस भोपाल सिंह की हत्या नवंबर में की गई थी अब उसी के साथी व हत्या के मामले के एक गवाह पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पूर्व के मामले के गवाह महेश लुहार, महेन्द्र गुप्ता, लकी गुप्ता, कुंजबिहारी, जयहिंद सिंह ठाकुर, मंगल सिंह, जयपाल सिंह, शांतनु राजा पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सूत्र बताते हैं कि यह मामला पुराने मामले में राजीनामा के लिए रचा गया है। गोलीकाण्ड के बाद मेडिकल रिपोर्ट को विशेषज्ञों से जांच के लिए भेजा गया है। एसडीओपी सीताराम अवास्या ने घटना स्थल पर एफएसएल टीम के साथ पड़ताल की। ईशानगर थाना प्रभारी रूपनारायण पटैरिया ने बताया कि चूंकि गोली लगने की प्रारंभिक जानकारी स्पष्ट रूप से मिली है इसलिए एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here