Home राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना महामारी से एक और महिला की इलाज के दौरान हुई मौत से मचा हड़कंप

कोरोना महामारी से एक और महिला की इलाज के दौरान हुई मौत से मचा हड़कंप

0
कोरोना महामारी से एक और महिला की इलाज के दौरान हुई मौत से मचा हड़कंप

ललितपुर (एजेंसी) | जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इश्क हरसी एक और महिला मरीज की मौत इलाज के दौरान होने से एक बार फिर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस महामारी की चपेट में आकर जनपद में अब तक 13 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो चुकी हैं। कोरोना महामारी से संक्रमित हुए पिछले 24 घण्टों में मिले 32 मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है जनपद में अब तक 1032 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

हालांकि पिछले 24 घंटों में कोविड अस्पताल से 31 डिस्चार्ज हुए मरीजों के साथ अब तक डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 678 पहुंच गई है। इस प्रकार जनपद में कुल एक्टिव मरीज 353 बताए गए हैं जिन्हें इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को 44 परिणाम धनात्मक और 23 अगस्त को 31 परिणाम धनात्मक तथा 24 अगस्त को 32 परिणाम धनात्मक प्राप्त हुए थे। विगत 24 घण्टे में कुल 32 धनात्मक मरीजों की सूचना प्राप्त हुई है, साथ ही ट्रू-नेट विधि से 02 धनात्मक मरीज मेडिकल कॉलेज झांसी से प्राप्त हुआ है।

कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों में

  1. अजय गोस्वामी 32 बांसी जखौरा,
  2. लखन सिंह 63 घुसयाना थाना ललितपुर,
  3. मनोज श्रीवास्तव 49 कलैक्ट्रेट,
  4. शायरा बानो 25 सिविल लाइन,
  5. गुड्डी 35 गोगला बिरारी,
  6. मनोज कुमार पुरोहित 45 नई बस्ती,
  7. रवि शंकर 28 रोंड़ा,
  8. सौरभ यादव 26 बस्तुवां,
  9. अमित जैन 45 रावरपुरा,
  10. नसरीन 34 सदनशाह,
  11. अर्चित जैन 20 रावरपुरा,
  12. राम प्रसाद 30 बिरधा,
  13. पीयूष जैन 13 रावरपुरा,
  14. राम कृपाल दुबे 32 पिसनारी,
  15. अतुल कुमार जैन 48 रावरपुरा,
  16. गोलू सोनी 28 जखौरा,
  17. शिवानी सोनी 22 जखौरा,
  18. नेहा सोनी 27 जखौरा,
  19. रिचा सोनी 20 नाराहट,
  20. मोहिनी 21 नाराहट,
  21. शुभम 24 नाराहट,
  22. आशा जैन 54 तालाबपुरा,
  23. आपूर्ति अपवरा जैन 23 तालाबपुरा,
  24. रतिराम 34 खिरिकापुरा,
  25. दीपक जैन 39 चंदेरी,
  26. ज्योति 54 तालाबपुरा,
  27. जितेन्द्र जैन 59 तालाबपुरा,
  28. विशाल जैन 32 तालाबपुरा,
  29. सतेन्द्र राजा 49 तालाबपुरा,
  30. नीलम 32 आजादपुरा,
  31. अखिलेश 38 नई बस्ती और
  32. प्रीति 30 नई बस्ती शामिल है।

विगत 24 घण्टे में 31 डिस्चार्ज मरीजों के साथ अब तक 678 मरीज कोबिड अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच चुके हैं जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या-353 बताई गई है। यह भी जानकारी दी गई है कि श्रीमती लालती बाई, उम्र 80 वर्ष, नि0 चौबयाना ललितपुर जो एंटीजन किट द्वारा 23 अगस्त 2020 को कोविड-19 धनात्मक पायी गई थीं, की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है।

जनपद में 25 अगस्त 2020 को प्रातः 12ः00 बजे तक आरटीपीसीआर, ट्रू नेट एवं एंटीजन के माध्यम से कुल 46293 सैम्पल लिये गए हैं, जिनमे से 45304 सैम्पलों की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें 44270 ऋणात्मक व 1034 धनात्मक हैं (10 जनपद के बाहर की लैब से प्राप्त) कुल धनात्मक 1044 व 13 मृतक हैं तथा 989 परिणाम लम्बित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here