Home क्राइम बालिका के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

बालिका के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

235
0
बालिका के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा(एजेंसी))। सामरी क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 7 वर्षीय बालिका घर में अकेली थी। उसकी मां मवेशियों के चारा के लिए घास काटने चली गई थी।

पिता की तबियत खराब थी, इस कारण वह दूसरे कमरे में सो रहा था। तभी 19 वर्षीय युवक ने घर में घुसकर बालिका से जबरन बलात्कार किया। इससे बालिका की तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद जब उसकी मां पहुंची तो बालिका की बिगड़ी हालत देखकर तत्काल उसे अस्पताल ले गई।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही बालिका को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। इधर इस मामले में पुलिस ने धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here