Home क्राइम कानोता में किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास

कानोता में किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास

246
0
कानोता में किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास

जयपुर (एजेंसी)। कानोता इलाके में परिचित युवक के घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जामडोली कानोता निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने प्रकरण दर्ज कराया है वह घर पर अकेली थी।

इस दौरान कॉलोनी में रहने वाला पूरण मीणा घर आया। घर में अकेले होने का पता चलने पर आरोपित पवन घर में घुस आया और उसका हाथ पकडकऱ कमरे में ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपित ने मुंह बंद कर आवाज दबाने का भी कोशिश की।

जिसके बाद पकड़े जाने के भय से आरोपित वहां से फरार हो गया। परिजनों के घर आने पर पीडि़ता ने आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपित पवन मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here