Home उत्तर प्रदेश दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी हेल्पर...

दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी हेल्पर गिरफ्तार

294
0
दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी हेल्पर गिरफ्तार

मथुरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कृष्ण की नगरी मथुरा में एक महिला के साथ चलती बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बस के हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना मथुरा के मांट टोल प्लाजा के पास की है। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में सफर कर रही महिला के साथ बस के हेल्पर ने रेप किया।

महिला ने खुद ही पुलिस को फोन करके पूरी बात बताई जिसके बाद पुलिस ने बस रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला दिल्ली की रहले वाली है और डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। तभी सुबह 5 बजे टोल प्लाजा मांट के पास चलती बस में बस के हेल्पर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मांट के क्षेत्राधिकारी रविकांत पराशर ने बताया, ‘घटना शनिवार सुबह 5 बजे के आसपास की है।

आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।’ मांट थाने के प्रभारी भीम सिंह जावला ने भी रेप की धाराओं में केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। हैरानी की बात है कि इस बस में करीब 40 लोग सफर कर रहे थे, मगर किसी को चलती बस में रेप जैसी घटना की भनक तक नहीं लगी। च

श्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही बस मांट टोल प्लाजा पर रुकी तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में बैठे यात्री हैरान रह गए। जब उन्होंने महिला से पूछा तो पता चला कि आरोपी हेल्पर ने महिला के साथ रास्ते में रेप किया है। पुलिस ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बस को रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here