अहमदाबाद (एजेंसी) शहर के अमराईवाडी क्षेत्र स्थित एक चर्च के पादरी द्वारा नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फांसकर उसकी नग्न तस्वीरें हासिल कर ली और उसके तस्वीरों के दम पर उसे इसाई धर्म अपनाने की धमकी दी| पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के अमराईवाडी में रहनेवाली 16 वर्षीय लड़की कक्षा 11 की छात्रा है| गत 25 दिसंबर को लड़की अपने पड़ौस में रहनेवाली महिला के साथ रबारी कॉलोनी स्थित कलेशिया चर्च में गई थी| जहां लड़की की चर्च के पादरी गुलाबचंद से मुलाकात हुई थी| पादरी ने लड़की से कुछ देर बातचीत की और अपने माता-पिता को चर्च में लाने की बात कही| कुछ दिनों के बाद पादरी के भतीजे ने लड़की के पिता को फोन कर चर्च में बुलाया| कुछ दिन बाद गुलाबचंद लड़की के पहुंच गया| बाद में पादरी लड़की के पिता के फोन पर उसे फोन करने लगा और लड़की को अपने प्रेमजाल में फांस लिया| कई बार पादरी किस करती तस्वीरें और आई लव यू लिखकर भेजने लगा| इतना नहीं लड़की जब अकेली होती तब पादरी उसे अपने कपड़े उतारने को कहता और नहीं देने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता| लड़की की नग्न तस्वीरें मिलने के बाद गुलाबचंद ने उसे ब्लैकमेल करने लगा और इसाई धर्म अपनाने का दबाव डालने लगा| लेकिन लड़की ने इसाई धर्म अपनाने से इंकार कर दिया| एक सप्ताह पहले पादरी ने लड़की के दूर के चाचा को लड़की की अश्लील तस्वीरें भेज दीं| चाचा ने लड़की के पिता को इसकी जानकारी दी| दो-तीन दिन बाद फिर पादरी ने तस्वीरें भेजीं| इस घटना के बाद लड़की ने पुलिस थाने में पादरी के खिलाफ रपट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|