Home क्राइम किशोरी का गर्भपात कराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

किशोरी का गर्भपात कराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

241
0
किशोरी का गर्भपात कराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

भोपाल(एजेंसी)। राजधानी में एक किशोरी का गर्भपात कराने के मामले में आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। गर्भपात करने डॉक्टर को दुष्कर्म के आरोपित प्यारे मियां ने 20 हजार रुपये दिए थे। कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने बताया कि अंशल अपार्टमेंट निवासी प्यारे मियां के खिलाफ किशोरी की शिकायत पर पूर्व में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपित प्यारे वर्तमान में जेल में है।

किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म के केस में प्यारे मियां के अलावा स्वीटी विश्वकर्मा, राबियाबी, उबेस भी आरोपित हैं। किशोरी ने अपने बयान में बताया कि दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद स्वीटी विश्वकर्मा उसे एक अस्पताल में लेकर गई थी। वहां उसका गर्भपात करा दिया था। टीआई वाजपेयी ने बताया कि स्वीटी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उससे अस्पताल के बारे में पूछताछ की गई।

इसके बाद स्वीटी को लेकर पुलिस शाहजहांनाबाद थाने के पीछे स्थित डॉ. मित्तल के अस्पताल पहुंची। स्वीटी ने पुलिस को बताया कि वह किशोरी को अप्रैल-2018 में इस अस्पताल में लेकर आई थी। यहां डॉक्टर हेमंत मित्तल ने किशोरी का गर्भपात करा दिया था। इसके लिए डॉ.मित्तल को फीस के रूप में 20 हजार रुपये मिले थे। पुलिस ने डॉ.मित्तल को भादवि की धारा 312,313 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो ‎कि 11 जुलाई की रात को शाहपुरा स्थित विष्णु हाईटेक सिटी के एक फ्लेट में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। साथ ही एक अन्य किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई थी।प्यारे मियां के खिलाफ शाहपुरा, कोहेफिजा थाने में दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। श्यामलाहिल्स थाने में धोखाधड़ी, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

धोखाधड़ी के मामले में उसकी दो पत्नियां और बेटा शाहनवाज भी आरोपित हैं। तीनों अभी फरार हैं। इस मामले में पुलिस 17 जुलाई को आरोपित प्यारे को श्रीनगर से गिरफ्तार कर भोपाल लाई थी। पूछताछ के दौरान प्यारे मियां के सहयोगियों के बारे में साक्ष्य मिलने पर स्वीटी विश्वकर्मा, राबिया बी, उवेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here