Home क्राइम विधवा महिला को शादी का झांसा देकर लिवइन मे रख बनाया हवस...

विधवा महिला को शादी का झांसा देकर लिवइन मे रख बनाया हवस का शिकार

217
0
विधवा महिला को शादी का झांसा देकर लिवइन मे रख बनाया हवस का शिकार

भोपाल(एजेंसी)। विदिशा की एक महिला के पति की मौत के बाद समाज के एक युवक ने महिला से नजदीकियां बढ़ाते हुए महिला को शादी का झासा देकर पहले तो लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर महिला का शारीरिक शोषण किया। ओर बीते दिनों जब महिला ने उसपर जल्द शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।

महिला ने मामले की शिकायत विदिशा जिले के एक थाने में की थी, जहां पर जीरो पर कायमी कर बीते दिन केस की डायरी पहुंचने पर राजधानी की ईंटेखड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला मूलत: विदिशा जिले की रहने वाली है।

दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद वो अपने आठ साल के बेटे के साथ रहती है। आरोप है कि करीब 6 महीने पहले वह ईंटखेड़ी थाना इलाके मे स्थित एक गांव में रहने वाली भाभी के घर आई थी। यहां पर उसकी पहचान संजय नाम के युवक से हो गई। एक ही समाज का होने के कारण महिला और संजय पहले से एक-दूसरे को जानते थे।

पीडीता के पति की मौत की खबर मिलने के बाद संजय ने महिला से पहचान बढ़ाई ओर पीडीता को शादी करने का झांसा दिया। महिला द्वारा आरोपी का प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद संजय ने उसे जल्द शादी करने का झांसा देकर अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने को कहा, जिसके लिये महिला तैयार हो गई।

लॉकडाउन के दौरान दोनों ईंटखेड़ी इलाके में एक साथ रहे इसके बाद संजय विदिशा गया , वहां भी दोनों लिव-इन में रहे। साथ में रहने के दौरान संजय ने महिला का शारीरिक शोषण किया। बीते दिनों जब महिला ने जब उसपर शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी संजय ने शादी करने की बात से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने विदिशा जिले के एक थाने में मामले की शिकायत कर दी।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण की शुरूआत ईंटखेड़ी इलाके से हुई थी, तथा महिला का पहली बार शारीरिक शोषण भी यहीं किया गया था, इसलिए विदिशा पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद केस डायरी भोपाल भेज दी। बीते दिन ईंटखेड़ी पुलिस ने इस मामले संजय रैकवार के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की धरपकड के प्रयास शुरु कर दिये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here