Home दुनिया जापान में तबाही मचाने के बाद 155 किमी प्रति घंटे की गति...

जापान में तबाही मचाने के बाद 155 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान हाईशेन

216
0
जापान में तबाही मचाने के बाद 155 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान हाईशेन

टोक्यो (एजेंसी)। भारी तबाही मचाने के बाद तूफान सोमवार को दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ गया है। तूफान गुजर जाने के बाद भी दक्षिण जापान में यातायात सुचारु नहीं हो सका है। बुलेट ट्रे न और वायु यातायात को भी स्थगित रखा गया है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी कि तूफान के उत्तर दिशा में बढ़ने के बावजूद तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश हो सकती है। सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘हाइशेन’ 144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी तट के नजदीक पहुंच गया।

चीनी में ‘हाइशेन’ का अर्थ ‘समुद्री देवता’ होता है। ‘हाइशेन’ दूसरा शक्तिशाली तूफान है जो दक्षिण जापान से होकर कोरिया प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले आए तूफान ‘मयस्क’ ने घरों और अन्य इमारतों को क्षतिग्रस्त किया था और इसकी चपेट में आने के कारण कई लोग घायल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here