बनासकांठा(एजेंसी)| जिले के सेजलपुर गांव में एक जर्जरित मकान की दीवार ढहने से उसके मलबे के नीचे 11 लोग दब गए| जिसमें 2 बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई| पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जानकारी के मुताबिक बनासकांठा जिले की पालनपुर तहसील के सेजलपुर गांव में एक जर्जरित मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई|
जिसके मलबे के नीचे 11 लोग दब गए| घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया| सूचना मिलते ही पालनपुर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम, तहसीलदार समेत पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई| इस घटना में दो बच्चे और महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई| जबकि 5 घायलों को पालनपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है|