Home दिल्ली प्रख्यात रेडियो एस्‍ट्रॉनमी वैज्ञानिक प्रो. स्वरूप के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रख्यात रेडियो एस्‍ट्रॉनमी वैज्ञानिक प्रो. स्वरूप के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

0
प्रख्यात रेडियो एस्‍ट्रॉनमी वैज्ञानिक प्रो. स्वरूप के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली(एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर गोविंद स्वरूप के निधन पर शोक जताया है। पीएम ने दिवंगत वैज्ञानिक को असाधारण वैज्ञानिक बताया। बता दें कि स्वरूप का सोमवार रात पुणे एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 91 साल के थे।

स्वरूप रेडियो खगोलशास्त्र के जाने माने वैज्ञानिक थे। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा प्रोफेसर गोविंद स्वरूप असाधारण वैज्ञानिक थे। उनका रेडियो खगोलशास्त्र के क्षेत्र में किए गए कार्य ने उन्हें दुनिया में पहचान दिलाई। उनका जाना एक बड़ी क्षति है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना।

राष्ट्रीय रेडियो खगोल भौतिकी केन्द्र (एनसीआरए) ने एक बयान में स्वरूप के बारे में जानकारी दी थी। एनसीआरए ने कहा हम बेहद भारी मन से यह घोषणा करते हैं कि हमारे विख्यात वैज्ञानिक एवं महान रेडियो खगोलशास्त्री प्रोफेसर गोविंद स्वरूप का सोमवार की रात 9 बजे निधन हो गया। बयान में कहा गया था कि 1929 में जन्मे, स्वरूप भारत में रेडियो खगोल विज्ञान के क्षेत्र में मार्गदर्शकों में से एक थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here