Home अहमदाबाद गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील कोरोना संक्रमित, एपोलो अस्पताल में भर्ती

गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील कोरोना संक्रमित, एपोलो अस्पताल में भर्ती

406
0
गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील कोरोना संक्रमित, एपोलो अस्पताल में भर्ती

अहमदाबाद (एजेंसी)| गुजरात प्रदेश भाजपा के प्रमुख और सांसद सीआर पाटील की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांधीनगर के एपोलो अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है| पिछले दो दिन से चर्चा थी कि सीआर पाटील को कोरोना हुआ है, लेकिन रिपोर्ट को लेकर असमंजस थी|

बीते दिन पाटील का एन्टिजन टेस्ट नेगेटिव आया था| लेकिन आज पाटील का आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने एपोलो अस्पताल में दाखिल किया गया है| सीआर पाटील का पांच दिन एपोलो अस्पताल उपचार होगा| सीआर पाटील की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गोरधन झड़फिया समेत भाजपा के अन्य नेता कोरन्टाइन हो गए हैं|

बता दें कि गुजरात प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सीआर पाटील लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं| सौराष्ट्र के बाद उत्तरी गुजरात की यात्रा कर रहे हैं| मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों के साथ लगातार मुलाकातों में व्यस्त हैं| खासकर उनकी रैलियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से अब तक कई नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं| भाजपा के जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए थे, उनमें कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here