Home उत्तर प्रदेश विकास दुबे का एक और गुर्गा गिरफ्तार

विकास दुबे का एक और गुर्गा गिरफ्तार

208
0
विकास दुबे का एक और गुर्गा गिरफ्तार

कानपुर (एजेंसी)। बहुचर्चित कानपुर एनकाउंटर के एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास का गुर्गा अखिलेश दीक्षित प्रकरण के बाद से फरार चल रहा था। उसकी निशानदेही पर असलहा भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि दो जुलाई की रात बिकरू में पुलिस पार्टी पर राइफल से फायरिंग की थी।

बताया जाता है कि गुटैया बनियारा रोड निवासी अखिलेश का नाम विवेचना के दौरान आया था। डीआईजी ने उस पर 25 हजार के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अखिलेश बेला क्रॉसिंग चैबेपुर के पास है और शहर छोड़ने की फिराक में है।

पुलिस ने चारों तरफ से उसकी घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसने तातियागंज के पास झाड़ियों से राइफल, दस जिंदा कारतूस बरामद कराए हैं। अखिलेश ने बताया कि घटना वाली रात विकास ने उसे राइफल के साथ बुलवाया था। जब पुलिस गांव में पहुंची तो विकास ने बसर््ट फायर करने के लिए कहा। उसी के कहने पर अखिलेश ने गोलियां चलाईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here