Home दुनिया यूनाइटेड एयरलाइंस बेंगलुरु और दिल्ली से अमेरिका के लिए नई उड़ानें शुरू...

यूनाइटेड एयरलाइंस बेंगलुरु और दिल्ली से अमेरिका के लिए नई उड़ानें शुरू करेगी

442
0
यूनाइटेड एयरलाइंस बेंगलुरु और दिल्ली से अमेरिका के लिए नई उड़ानें शुरू करेगी

नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिकी विमान सेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस बेंगलुरु और दिल्ली से अमेरिका के लिए नई उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन ने गुरुवार को बताया कि वह इस साल दिसंबर में दिल्ली से शिकागो के लिए दैनिक उड़ान शुरू करेगी। इसके अलावा अगले साल बेंगलुरु से सैनफ्रांसिस्को की दैनिक उड़ान शुरू करेगी।

यह बेंगलुरु से अमेरिका के लिए पहली नॉन-स्टॉप उड़ान होगी। यूनाइटेड एयरलाइंस की दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क/नेवॉकर्र तथा दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को की सेवा पहले से है।नई उड़ानों के शुरू होने पर वह भारत और अमेरिका के बीच सबसे अधिक नॉन-स्टॉप सेवा देने वाली अमेरिकी एयरलाइन बन जायेगी।

यूनाइटेड एयरलाइंस के अंतररष्ट्रीय विपणन प्रबंध निदेशक मार्शेल फुच ने कहा कि इन उड़ानों के शुरू होने से दोनों देशों के यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। बेंगलुरु और सैनफ्रांसिस्को दुनिया के दो बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र हैं। दोनों शहरों के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने से कारोबार के लिए यात्रा करने वालों को काफी आसानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here