Home स्वास्थ्य चने के फायदे सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह...

चने के फायदे सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर की कई  गंभीर तकलीफों का इलाज कर सकता है। 

217
0
चने के फायदे सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर की कई  गंभीर तकलीफों का इलाज कर सकता है। 
Listen to this article

देसी चना – देसी चना आकार में छोटा होता है और रंग गहरा भूरा होता है।
काबुली चना – वहीं, काबुली चना देसी चने की तुलना में आकार में बड़ा होता है। इसका रंग हल्का बादामी होता है।

नीचे जानिए स्वास्थ्य के लिए चने के फायदों के बारे में

रक्त शर्करा (ब्लड शुगर)

शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में चना अहम भूमिका निभा सकता है। एक शोध के अनुसार चना शरीर में अतिरिक्त बल्ड शुगर को दबाने का काम करता है। मधुमेह का एक कारण अत्यधिक भूख लगना भी है और चना भूख को कम करने का काम करता है। इसके पीछे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (रक्त शर्करा के स्तर पर कार्बोहाइड्रेट का प्रभाव), फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना है।

 पाचन तंत्र

पाचन स्वास्थ्य के लिए भी चने के फायदे बहुत हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए चना पेट संबंधी समस्याओं जैसे गैस, कब्ज, डायरिया व सख्त मल आदि को ठीक कर स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है । एक रिपोर्ट के अनुसार फाइबर कब्ज जैसी स्थितियों के अलावा कोलन कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है । पाचन के लिए अंकुरित चने के फायदे बहुत हैं, आप रोजाना सुबह खाली पेट अंकुरित चने खा सकते हैं।

 कैंसर

एक अध्ययन के अनुसार चना ब्लड शुगर और वजन घटाने से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने का काम कर सकता है। शोध के अनुसार चने में ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड पाया जाता है, जो सेल प्रोलिफरेशन (कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि ) को दबाने और एपोप्टोसिस (सेल मृत्यु) को प्रेरित कर कोलोरेक्टल कैंसर (कोलन कैंसर) के जोखिम को कम कर सकता है।इसके अलावा, चने में मौजूद फोलेट हृदय को स्वस्थ रखने का काम करता है। यह होमोसिस्टीन नामक एमिनो एसिड को बेअसर करता है, जो रक्त के थक्कों का निर्माण करते हैं

आंखों के लिए

आंखों के लिए भी चने के फायदे बहुत हैं। चना β-कैरोटीन नामक तत्व से समृद्ध होता है, जो आंखों के लिए लाभदायक हो सकता है। ‘एज-रिलेटेड आई डिसीज स्टडी’ में पाया गया है कि β-कैरोटीन एएमडी (नेत्र रोग, जिसमें आंखों की रोशनी चली जाती है) के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा, चने में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here