Home स्वास्थ्य गर्म पानी पिने के इतने फायदे की आप जानते भी नही हो...

गर्म पानी पिने के इतने फायदे की आप जानते भी नही हो देखो क्या हें फायदे

267
0
गर्म पानी पिने के चमत्कारी फायदे।

गर्म पानी पीने में भले ही अच्‍छा न लगे लेकिन इसके Health Benefits आपको जरूर इसे पीने पर मजबूर कर देंगे। यूं तो 8 से 10 ग्लासपानी पीना शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन अगर दिन में तीन बार गर्म पानी पीने की आदत डाल ली जाए तो शरीर को बीमारियों से आसानी से बचाया जा सकता है।

(Garam Pani Pine Ke Fayde) – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है :-

दोस्तों बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो बहुत जल्दीजल्दी बीमार पड़ जाते हैं और तरह तरह की गोलियां खाते रहते हैं जिसकी वजह से उनके रोगों से लड़ने की शक्ति ख़त्म हो जाती है। लेकिन अगर हम प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

वजन कम करने में। 

अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और आपकी लाख कोशिशों के बावजूद भी कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है तो आप गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर लगातार तीन महीने तकपियें आपको फर्क जरूर महसूस होगा अगर आप ये हेल्‍दी ड्रिंक नहीं पीना चाहते हैं तो आप खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीना शुरू करें।वजन कम करना चाहते हैं तो गर्म पानी आपकी इसमें मदद करेगा रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरु कर दें इससे चर्बी घटाने में मदद मिलेगी अगर आप चाहे तो गर्म पानी में थोड़ा सा नींबू और शहद डालकर पिएं। इससे भी वजन कम करने में आसानी होगी साथ ही ये स्वाद को भी बढ़ाएगा।

सर्दीजुकाम से राहत

बेमौसम भी आपको अगर छाती में जकड़न और जुकाम शिकायत रहती है तो गर्म पानी पीना आपके लिए रामबाण से कम नहीं है. गर्म पानी पीने से गला भी ठीक रहता है. इसके सेवन से आराम मिलता है।

गर्म पानी के अन्य फायदे

  • -बुखार होने पर अगर प्यास लगे तो ठंडा पानी न पिएं, इसकी जगह गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है।
  • ज्यादातर बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। ऐसे में गर्म पानी को ठंडा करके पीने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है।
  • गर्म पानी कफ और सर्दी की परेशानी को दूर करता है। –
  • खाली पेट सुबह 1 ग्लास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को विटमिन सी भी मिलता है।

कब्ज रहने पर। 

अगर कब्ज की शिकायत रहती है और पेट अक्सर खराब रहता है तो रोजाना एक ग्लास गर्म पानी पीना शुरु कर दें। इससे कब्ज में आराम मिलेगा साथ ही पेट भी सही रहेगा।

त्वचा की समस्या। 

त्वचा की बहुत सी समस्याओं के लिए गर्म पानी फायदेमंद है। रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से मुंहासे कम होते हैं साथ ही स्किन ग्लो भी करती है।

जोड़ों के दर्द के लिए

जोड़ों के दर्द के दौरान गर्म पानी के फायदे (garam pani ke fayde) बहुत काम आते हैं। जिन लोगों के जड़ों में दर्द अकसर रहता है उनको गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा क्यों? जहां ठंडा पानी जोड़ों में ऐंठन पैदा कर देता है वहीं गर्म पानी पीने से जोड़ों में चिकनाहट आ जाती है जिससे दर्द कम होने में मदद मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है

अगर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है तो आपको कई सारी बीमारियाँ घेर सकती हैं। इसे बचने के लिए गर्म पानी पियें यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनता साथी कई सारे रोगों से लड़ने की शक्ति भी देता है।

  • जिन महिलाओं को पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द होता है तो ऐसे समय में एक ग्लास गुनगुना पानी पीने से दर्द से राहत मिलती है। पीरियड्स के समय में मांसपेशिया खिंचती है जिससे पेट और पेट के आसपास दर्द होता है। गर्म पानी पीने से खिंचाव कम होता है।
  • गर्म पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिए इससे बदलते मौसम में होने वाली बिमारियों से दूर रहेंगे।
  • गर्म पानी पीने से ये आपके शरीर में विषैले पदार्थो को बाहर निकाल देता है और ब्लड सर्क्युलेशन को ठीक करने में मदद करता है।
  • आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह गुनगुना पानी पीने से पाचन शक्ति को मजबूत करता है और खाना पचाने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here