Home क्राइम देवर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक किया भाभी का दैहिक शोषण

देवर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक किया भाभी का दैहिक शोषण

0
देवर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक किया भाभी का दैहिक शोषण

ग्वालियर(एजेंसी) डबरा देहात थाना क्षेत्र में पति की मौत के बाद एंक महिला को उसका देवर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब दो साल के बाद उसने शादी करने से मना कर दिया, तो महिला ने इसकी शिकायत देहात थाने में की।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके देवर के साथ ही सास और ससुर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम छोटी अकबई में पीड़ित महिला के पति की मौत दो साल पहले हो गई तो उसके पति का छोटा भाई महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला के सास ससुर भी देवर से शादी कराने की बात कहते रहे। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी शादी नहीं कराई तो महिला ने े इसकी शिकायत देहात थाने में की। महिला की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here