Home क्राइम मानव तस्करी का पर्दाफाश, बांग्लादेशी लड़कियों से कराया जाता था देह व्यापार

मानव तस्करी का पर्दाफाश, बांग्लादेशी लड़कियों से कराया जाता था देह व्यापार

0
मानव तस्करी का पर्दाफाश, बांग्लादेशी लड़कियों से कराया जाता था देह व्यापार

सूरत(एजेंसी)| सूरत पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी का पर्दाफाश करते हुए बांग्लादेशी लड़कियों को मुक्त करा लिया| सूरत में स्पा की आड़ में इन लड़कियों से देह व्यापार करवाया जाता था| बांग्लादेश पुलिस से मिली सूचना के आधार पर सूरत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन शख्सों को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है|

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशी लड़कियों और छोटी बच्चियों को किसी प्रकार सीमा पार करवा सूरत लाया जाता था| बांग्लादेश से लाई गई इन लड़कियों को स्पा में बंधक बनाकर रखा जाता और उनसे देह व्यापार करवाया जाता था| बांग्लादेश पुलिस ने इन लड़कियों के बारे में सूरत पुलिस को सूचना दी थी|

बांग्लादेश पुलिस ने सूरत पुलिस को बताया कि उनके देश की लापता दो लड़कियां सूरत में हैं| सूचना के आधार पर हरकत में आई सूरत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दोनों लड़कियों को एक स्पा से मुक्त करा लिया| साथ ही इन लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले तीन शख्सों को भी गिरफ्तार कर लिया| पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here