Home अहमदाबाद गुजरात के यह तीन जिले कभी भी हो सकते हैं कोरोना मुक्त...

गुजरात के यह तीन जिले कभी भी हो सकते हैं कोरोना मुक्त देखे कौन कौन जिले हैं

200
0
गुजरात के यह तीन जिले कभी भी हो सकते हैं कोरोना मुक्त देखे कौन कौन जिले हैं
Listen to this article

अहमदाबाद (एजेंसी)| गुजरात के पोरबंदर, डांग और तापी समेत तीन जिलों को कोरोना से मुक्ति मिल सकती है| इन तीन जिलों में कोरोना के 30 से भी कम एक्टिव केस हैं| जिसमें एक जिला ऐसा है, जहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई| गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है सितंबर की शुरुआत से राज्य में 1300 से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं|

बीते शुक्रवार को 1344 नए केस दर्ज हुए थे और 16 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई थी| जबकि 1240 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए थे| राज्य में रिकवरी रेट 82.43 प्रतिशत है और अब तक 91470 लोग इस रोग से निजात पा चुके हैं| गुजरात में अब तक कुल 110971 केस दर्ज हो चुके हैं| हांलाकि राज्य में केवल 16318 एक्टिव केस हैं|

राज्य के तीन जिले ऐसे हैं, जहां एक्टिव केसों की संख्या 30 से भी कम है| दक्षिण गुजरात के तापी जिले में कोरोना के केवल 12 एक्टिव केस हैं और अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है| जबकि सौराष्ट्र के पोरबंदर जिले में 17 एक्टिव केस हैं और यहां भी 4 मरीजों की मौत हुई है| वहीं दक्षिण गुजरात के डांग जिले में 26 एक्टिव केस हैं|

डांग जिले में कोरोना से अब तक किसी की मौत नहीं हुई| डांग में कुल 9705 टेस्ट किए गए हैं| कोरोना संक्रमित 52 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 352 लोग कोरन्टाइन हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here