Home गुजरात नवसारी पुसिल ने महापालिका के अधिकारियों के खिलाफ किया केस दर्ज

नवसारी पुसिल ने महापालिका के अधिकारियों के खिलाफ किया केस दर्ज

276
0

गुजरात के नवसारी में पुलिस ने नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला एक गधे ने 80 साल के बुजुर्ग पर हमले से जुड़ा है। दरअसल यह हमला एक साल पहले अगस्त 2019 को हुआ था। इस मामले में स्थानीय अदालत के आदेश पर पुलिस ने अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया गया कि नवसारी के रहने वाले अब्दुल गनी कपाडिया 26 अगस्त, 2019 को अपने लिए दवाएं लेने जा रहे थे। रास्ते में उनके ऊपर एक गधे ने हमला कर दिया, जिससे वह गिर गए और उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। इसके बाद राहगीरों ने अब्दुल के बेटे नदीम को सूचना दी। घरवाले उन्हें यशफिन हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहां से अब्दुल को आशुतोष हॉस्पिटल सूरत के लिए रिफर कर दिया गया। सूरत में उनकी सर्जरी हुई। 7 सितंबर को पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसके बाद पेशे से वकील नदीम थाने पहुंचे और नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई ऐक्शन नहीं लिया। नदीम ने कहा कि नगर पालिका और स्टैंडिंग कमिटी चेयमैन की जिम्मेदारी बनती है कि सड़क पर लोगों को सुरक्षा दें। अगर सड़क से आवारा जानवरों को हटा दिया जाए तो इस तरह की घटनाएं न हों। अधिकारियों के रवैये से खफा नदीम ने कोर्ट में केस दायर करने की ठानी। नदीम ने बताया कि उनके पिता के हादसे से दो महीने पहले एक बुजुर्ग महिला पर इसी तरह आवारा जानवरों ने हमला किया था और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। लोग सरकार को टैक्स देते हैं। नगर महापालिकाओं की जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को सुविधाएं दें। नदीम ने कोर्ट में केस दायर किया और कोर्ट ने पुलिस को केस दायर करने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here