Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

कब्र में दफन महिला शवों के बालों की चोरी, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

भरुच (एजेसी)| भरुच के ईखर गांव में अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें दो नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है| पकड़े गए शख्स कब्र में दफन महिला शवों के सिर के बाल की चोरी करते थे| स्थानीय लोगों ने तीनों की पहले धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया| जानकारी के मुताबिक भरुच जिले के ईखर गांव के कब्रिस्तान की कब्रों के नुकसान के बारे में स्थानीय लोगों का पता चला| इस बीच स्थानीय लोगों ने ईखर गांव के कब्रिस्तान से तीन लोगों भागता देख लिया| तीन में दो नाबालिग लड़कों को भरुच के पालेज से पकड़ लिया| दोनों पूछताछ में पता चला कि इकबाल नामक शख्स समेत नाबालिग लड़के कब्रिस्तान में दफन महिलाओं के बालों की चोरी करते थे| इकबाल की मदद से दोनों नाबालिग लड़के महिलाओं की कब्र खोजते और उसके बाद सिरहाने के हिस्से में छेद कर डोर या तार से दफन महिला शवों के बाल खींच कर काट लेते| बाल चोरों का यह गिरोह खासकर कब्रिस्तान में पुरानी कब्रों का टार्गेट करता| क्योंकि पुराने शवों के बाल चमडी से अलग हो जाते हैं और उसे सरलता से बाहर निकाला जा सकता है| जबकि नई कब्रों में सरलता से बाल निकलते नहीं है, जिसकी वजह से गिरोह हमेशा पुरानी कब्रों को टार्गेट करता था| चोरी के इन बालों का उपयोग वीग बनाने में किया जाता है| सामान्य तौर पर एक महिला के सिर में करीब 80 से 90 ग्राम जितने बाल होते हैं| यदि किसी महिला के सिर में बाल का ग्रोथ अच्छा है तो 100 से 125 ग्राम जितने भी बाल निकलते हैं| पकड़े गए शख्स चोरी के बाल प्रति किलो रु. 6 से रु. 7 हजार तक बेच देते|

Exit mobile version