Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

आंध्र के अनंतपुर के स्टेट बैंक एसबीआई कर्मी 19 वर्षीय युवती की हत्या

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू

अमरावती (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अनंतपुर जिले में 19 वर्षीय युवती स्नेहलता की कथित हत्या को एक भयावह घटना करार दिया। लड़की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में काम करती थी। उन्होंने कहा कि यह जो निर्भया और दिसा केस से भी अधिक भयानक है। इस तरह की घटनाओं के लिए वाइएसआरसीपी सरकार को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच कराने की मांग की।

राज्य में महिलाओं, लड़कियों और यहां तक कि नाबालिग लड़कियों पर 400 से अधिक हमले हुए हैं। सीबीआई को इन सभी घटनाओं की जांच करनी चाहिए। टीडीपी प्रमुख ने सवाल किया कि सीएम जगन तत्काल कार्रवाई शुरू करने और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए अनंतपुर क्यों नहीं गए? अगर जगन ने पहले दो या तीन घटनाओं में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की होती, तो कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं होती।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि महिला के माता-पिता द्वारा उत्पीड़न की शिकायत किए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। इसके लिए पुलिस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। अपराधियों ने एक बार कॉलेज में लड़की को पीटा भी था। वह बहादुर और एक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी थी, लेकिन पुलिस और सरकार की उदासीनता के कारण बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। अब भी मुख्यमंत्री अपराधियों को चेतावनी देने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

सीएम पिछले दिनों राजौंद में एक नाबालिग दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म समेत इस तरह के कई मामलों पर चुप रहे।
जगन सरकार से खिलाफ हर किसी को सड़क पर उतरना चाहिएचंद्रबाबू नायडू ने सीएम जगन और उनके मंत्रियों पर महिलाओं, कमजोर वर्गों और पिछड़े वर्गों की सुरक्षा और सम्मान पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। वे सभी वर्गों को डरा रहे हैं और राज्य में धन के सभी स्रोतों को लूट रहे रहे हैं। जगन रेड्डी की सरकार से खिलाफ हर किसी को सड़क पर उतरना चाहिए।
मृतका दोपहिया वाहन से काम करने जाती थी।

मंगलवार की रात को वह घर नहीं लौटी। परेशान माता-पिता ने वन टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को बुधवार को धर्मावरम शहर के पास एक आंशिक रूप से जली हुई लाश मिली, जिसे बाद में उसके माता-पिता ने पहचान लिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक कथित रूप से पीड़िता की प्रेमी था। परिवार वालों को शक है कि प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की का कत्ल किया।

Exit mobile version