Home आप बीती गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का निधन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का निधन

281
0
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी

अहमदाबाद (एजेंसी)| गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री रह चुके माधवसिंह सोलंकी का 94 वर्ष की आयु में आज सुबह निधन हो गया| मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने माधवसिंह सोलंकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है| स्व. माधवसिंह सोलंकी का अंतिम संस्कार राजनीतिक सम्मान के साथ किया जाएगा|

गुजरात के चार दफा मुख्यमंत्री रह चुके माधवसिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को आणंद के बोरसद में हुआ था| पेशे से वकील माधवसिंह सोलंकी 1977 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माधवसिंह सोलंकी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि गुजरात की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है| सोलंकी के जाने से एक प्रकार का शून्यावकाश कायम हो गया है|[ads1]

पीएम मोदी ने माधवसिंह सोलंकी के बेटे भरतसिंह सोलंकी से टेलिफोनिक बातचीत में उन्हें सांत्वना दी है| राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने माधवसिंह सोलंकी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी है| राज्यपाल ने श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि स्व. सोलंकी ने बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री गुजरात के विकास को नई दिशा प्रदान की थी| उनका साहित्य से लगाव, प्रशासनिक कुशलता और विकासोन्मूख अभिगम हमेशा याद रहेगा|

राज्यपाल ने कहा कि माधवसिंह सोलंकी के निधन से गुजरात ने एक कार्यदक्ष राजनीतिज्ञ गंवा दिया है| मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्व. सोलंकी को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि उनके निधन से शोकमग्न हूं| गुजरात के सार्वजनिक जीवन में उनकी कमी हमेशा रहेगी| ईश्वर उनकी दिव्य आत्मा को सदगति प्रदान करे और उनके परिवार समेत शुभचिंतकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे|[ads2]

माधवसिंह सोलंकी के निधन के चलते मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने महीसागर जिले में आज होनेवाले अपने कार्यक्रमों का रद्द कर दिया गया है| गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील ने माधवसिंह सोलंकी को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि खाम थियरी के जनक माने जाते माधवसिंह सेवाकीय प्रवृत्तियों से कभी निवृत नहीं हुए| दिवंगत की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here