Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

जवाहर सर्किल थाना

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ नेमीचन्द ने बताया कि मूलत: जालौर हाल तिलक नगर इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिए उसकी जान पहचान जमवारामगढ निवासी 27 वर्षीय शहजाद शेख से हुई थी। बातचीत के दौरान अपने उसे प्रेमजाल में फांस लिया।

आरोपित शहजाद शेख ने मिलने के बहाने दुर्गापुरा स्थित एक होटल में बुलाया। जहां उसने पीडिता को अपनी बातों में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा देकर मामले को शांत करवाया दिया। पीडिता का आरोप है कि आरोपित शहजाद शेख आए दिन उसेमिलने बुलाकर उसके साथ कई बार देहशोषण किया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपित ने इंकार कर दिया।

Exit mobile version