Home राज्य गुजरात पत्नी के नौकरी जाने के बाद पति साली के साथ मनाता था रंगरेलियां

पत्नी के नौकरी जाने के बाद पति साली के साथ मनाता था रंगरेलियां

0
पत्नी के नौकरी जाने के बाद पति साली के साथ मनाता था रंगरेलियां

आणंद,पत्नी के नौकरी जाने के बाद उसका पति अन्य एक युवती के साथ घर में रंगरेलियां मनाता| पत्नी को जब इसकी भनक लगी तो उसने पति को रंगे हाथ पकड़ने का फैसला किया| पति के साथ पकड़ी गई लड़की देख पत्नी को बड़ा झटका लगा| वह लड़की कोई और नहीं बल्कि उसकी फूफेरी बहन थी| मामला महिला हेल्पलाइन पहुंचा गया और उसने मामले का समाधान करवाया| विवाहेतर संबंध की यह घटना है आणंद की| जहां एक महिला रोज अपनी नौकरी पर चली जाती| विवाहिता के नौकरी पर जाने के बाद उसका पति एक युवती के साथ रंगरेलिया मनाता| पड़ौसियों के जरिए जब विवाहिता को पता चला तो उसने पति को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई और उस दिन नौकरी पर नहीं गई| दोपहर के वक्त पत्नी की सगी बुवा की बेटी उसके घर पहुंच गई| लेकिन पत्नी को उस पर संदेह इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वह उसकी फुफेरी बहन थी| लेकिन तसल्ली करने के लिए पत्नी ने पति का फोन खंगाला| पति के फोन में अपनी फुफेरी बहन की तस्वीरें देख विवाहिता को बड़ा झटका लगा| विवाहिता ने जब पति और फुफेरी बहन से नाजायज संबंधों को तुरंत खत्म करने को कहा| लेकिन पति और फुफेरी बहन के अलग होने से इंकार के बाद विवाहिता ने महिला हेल्पलाइन 181 से संपर्क किया और बताया कि उसके पति के अन्य युवती के साथ नाजायज संबंध हैं| विवाहिता ने यह भी बताया कि पति मुझे तलाक देना चाहता है| महिला हेल्पलाइन की टीम विवाहिता के घर पहुंच गई| जहां विवाहिता ने बताया कि सात साल पहले उसने लवमैरिज किया था| सात साल के वैवाहिक जीवन में एक बच्चा भी है| पति-पत्नी दोनों ही नौकरी कर जीवनयापन करते हैं| लेकिन दोनों की नौकरी का समय अलग अलग होने से उसकी फुफेरी बहन के साथ उसका पति रंगरेलिया मनाता था| महिला हेल्पलाइन की टीम ने विवाहिता के पति और उसकी फुफेरी बहन को समझा बुझाकर अलग होने की हिदायत दी| लेकिन दोनों ने अलग होने से इंकार कर दिया| लेकिन कानून के प्रावधानों का उल्लेख करने पर दोनों अलग होने के तैयार हो गए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here