क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दांडी यात्रा अमृत महोत्सव में हुए सामेल।

सूरत। आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।इसी के उपलक्ष में दांडी यात्रा का प्रारभ गत 12 मार्च से अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से किया गया था। दांडी यात्रा 22 वें  दिन शुक्रवार को सुबह शहर के छापरा भाठा गांव से निकलकर अमरोली, गजेरा सर्किल, मानवधर्म आश्रम, बेल्जियम स्केवर से फ्लाई ओवर ब्रिज, टेक्सटाइल मार्केट फ्लाई ओवर ब्रिज होकर मानदरवाज़ा, उधना दरवाजा से खरवरनगर फ्लाई ओवर ब्रिज होते हुए सिटीजन स्कूल, उधना तीन रास्ता से डिंडोली रेलवे ब्रिज होते हुए नगर प्राथमिक शाला नम्बर 257 में पहुंची। 

इसी बीच गोवा के मुख्य मंत्री प्रमोद सावंत जब यात्र  कतारगाम विस्तार के मानव धर्म आश्रम से निकली तब शरीक हुए।उन्होंने पद यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। गोवा के मुख्यमंत्री सावंत बेल्जियम स्केवर से फ्लाई ओवर ब्रिज, टेक्सटाइल मर्कट फ्लाई ओवर ब्रिज से मानदरवाजा, उधना दरवाजा से खरवरनगर फ्लाई ओवर ब्रिज, सिटीजन स्कूल,उधना तीन रस्ता तक दांडियात्रा में जुड़े रहे और पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल तथा मनपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शहर में जगह-जगह दांडी यात्रिकों का स्वागत करके उनका उत्साह बढ़ाया गया।

Exit mobile version