Home क्राइम जिसे दो बेटियां पापा कहती थीं, वही उनका यौन शोषण करता रहा,...

जिसे दो बेटियां पापा कहती थीं, वही उनका यौन शोषण करता रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

498
0

राजकोट एक शख्स अपनी सौतेली बेटियों के साथ कई वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था| घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बड़ी बहन ससुराल से मायके लौटी तब छोटी बहन ने अपने सौतेले पिता के करतूतों की शिकायत की| छोटी बहन से सौतेले पिता की करतूतें सुनकर बड़ी बहन का दिल कांप उठा और वह तुरंत पुलिस थाने पहुंच गई| जहां सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी|

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है| जानकारी के मुताबिक करीब 14 साल पहले विवाहिता के पति की मौत हो गई थी| पति की मौत के बाद दो बेटियों की माता ने एक शख्स से शादी कर ली| शादी के बाद दो बेटियों के साथ महिला अपने दूसरे पति के घर रहने लगी| दोनों बेटियां भी उसे पापा कहने लगीं| तीन साल पहले आरोपी बड़ी बेटी के पास पहुंच गया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया| साथ ही किसी को कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी|

धमकी से डरी युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया| जिससे आरोपी के हौसले बढ़ते गए और जब मौका मिलता वह अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा| इसी महीने बड़ी बेटी की शादी हो गई और वह अपने ससुराल चली गई| दो दिन पहले युवती अपने मायके आई तब 14 साल की छोटी बहन ने सौतेले पिता की करतूतों की शिकायत की| जिसे सुनकर युवती का दिल कांप उठा और वह अपनी मां को बताए बगैर पुलिस थाने पहुंच गई| जहां अपने सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here