Home उत्तर प्रदेश पति को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तांत्रिक ने पत्नी से किया दुष्कर्म,...

पति को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तांत्रिक ने पत्नी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

609
0
उत्तर प्रदेश के मेरठ में संतान की चाहत में एक पति ने अपनी पत्नी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में संतान की चाहत में एक पति ने अपनी पत्नी को तांत्रिक के हवाले कर दिया। इसके बाद तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीडि़त महिला ने स्थानीय थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज  कराई है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

यह मामला मेरठ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के पूर्व फैयाज अली का है, जहां 2 साल पहले ताहिर का निकाह हुआ। बताया जा रहा है कि 2 साल में संतान न होने के कारण ताहिर और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहने लगा। जिसके बाद ताहिर ने अपने दोस्त इस्माइल को इस बारे में बताया। इस्माइल पेशे से तांत्रिक है इसीलिए ताहिर तांत्रिक की मदद लेकर संतान की उत्पत्ति का सपना देखने लगा। संतान के सुख के सपने दिखाकर ताहिर पत्नी को तांत्रिक के पास जाने के लिए राजी कर लिया, जिसके बाद तांत्रिक ने उसी के घर में तंत्र क्रिया का ड्रामा करना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को
अंजाम दे डाला। दुष्कर्म के वक्त महिला ने अपने पति से उसे बचाने की गुहार भी लगाई लेकिन बेशर्म पति सब कुछ देखता रहा। तांत्रिक की इस करतूत में शर्मनाक करतूत में पति की सहमति भी शामिल थी। जिसके चलते महिला ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। सीओ, कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here