Home गुजरात भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ तार-तार, चचेरे भाई ने बहन से दुष्कर्म...

भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ तार-तार, चचेरे भाई ने बहन से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाया

418
0

राजकोट,आधुनिकता के इस दौर में पवित्र रिश्ते भी तार तार हो रहे हैं| राजकोट में ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें चचेरे भाई ने बहन के प्रेम संबंधों के बारे में किसी नहीं कहने के बदले में उसके साथ दुष्कर्म किया| जिससे वह गर्भवती हो गई| खुलासा होने पर पीड़िता की माता ने आजी डैम पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है| जानकारी के मुताबिक राजकोट के पोश इलाके में रहनेवाली और कक्षा 12 की छात्रा का सोशल मीडिया के जरिए समीर नामक युवक से संपर्क हुआ था| इस बात का नाबालिग लड़की के भाई भौतिक जेठवा को पता चल गया| भौतिक ने बहन को धमकाते हुए कहा कि यदि तुझे अपने फ्रैंड से संबंध बनाए रखने हैं तो मुझे खुश करना होगा| लड़की के भाई और पिता को नहीं बताने के बदले में भौतिक ने अपनी चचेरी बहन के साथ छह महीने में दो दफा दुष्कर्म किया| जिससे वह गर्भीवती हो गई| परिवार को इसका पता तब चला जब लड़की को चक्कर आने पर अस्पताल ले जाया गया| जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि लड़की पांच महीने की गर्भवती है| यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई| पूछताछ में लड़की ने बताया कि भौतिक उसके साथ जबर्दस्ती की है| इस खुलासे के बाद लड़की की माता ने भौतिक जेठवा के खिलाफ आजी डैम पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here