Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

सिलाई मशीन की मरम्मत करने आए शख्स ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अहमदाबाद,शहर के रामोल क्षेत्र में सिलाई मशीन की मरम्मत करने आए शख्स ने घर में महिला को अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया। रामोल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक रामोल क्षेत्र में रहनेवाली विवाहिता स्थानीय पुलिस थाने में महेश कुंडा नामक परिचित शख्स के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला आरोप है कि महेश कुंडा जब सिलाई मशीन रिपेर करने आया तब वह घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर महेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी महेश कुंडा को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता की मेडिकल जांच करवा कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस की जांच में पता चला कि पीड़िता और आरोपी सुरेलिया क्षेत्र में आसपास रहते थे, जिसकी वजह से दोनों एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी सिलाई मशीन का जानकार होने से पीड़िता की सासु ने उसे अपने घर की मशीन रिपेर करने के लिए बुलाया था। महेश कुंडा जब मशीन रिपेर करने घर पहुंचा तब विवाहिता अकेली थी और एकांत फायदा उठाकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

Exit mobile version