Home उत्तर प्रदेश वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी पहुंचे प्रयागराज, बोले-165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी पहुंचे प्रयागराज, बोले-165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

313
0

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:50 PM IST

सार

मुकेश साहनी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनका शनिवार को भी कई जगह कार्यक्रम है।

Prayagraj News :  बिहार के मंत्री मुकेश साहनी का स्वागत करते कार्यकर्ता।

Prayagraj News : बिहार के मंत्री मुकेश साहनी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
– फोटो : प्रयागराज

ख़बर सुनें

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार में पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। उनका यहां पर कार्यकर्तओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सत्ता में निषादों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विकासशील इंसान पार्टी उत्तरप्रदेश के चुनावी रण में उतर चुकी है। इसी सिलसिले में वीआईपी पार्टी सुप्रीमो और बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी यहां पर आए हैं। 

 

साहनी ने सबसे पहले वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर वो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सन आफ मल्लाह के नारे भी लग रहे थे। मुकेश साहनी ने कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसलिए प्रदेश की सत्ता में भागीदारी जरूरी है। आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं का नारा भी उन्होंने दिया। निषाद समाज को किसी की जरूरत नहीं। वीआईपी पार्टी अपने बलबूते पर उत्तरप्रदेश के 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली एवम  बंगाल के तर्ज पर निषादों को  आरक्षण भी दिलाएगी। 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here