Home उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: विधायक संगीता बलवंत की मंत्री बनने की चर्चा, गाजीपुर में...

मंत्रिमंडल विस्तार: विधायक संगीता बलवंत की मंत्री बनने की चर्चा, गाजीपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, जानिए इनके बारे में

334
0

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 26 Sep 2021 04:13 PM IST

सार

यूपी मंत्रीमंडल विस्तार में गाजीपुर सदर से भाजपा विधायक संगीता बलवंत के शामिल होने की चर्चा के बाद से गाजीपुर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। संगीता बलवंत की पहचान जमीन से जुड़े नेताओं के तौर पर होती है। 

गाजीपुर सदर से भाजपा विधायक संगीता बलवंत
– फोटो : सोशल मीडिया।

ख़बर सुनें

यूपी में कुछ ही माह बाद विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार शाम मंत्रीमंडल विस्तार किया जाएगा।  छह से सात नेताओं को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रीपद के लिए जिन नामों चर्चा जोरों पर है, उनमें गाजीपुर सदर से भाजपा विधायक संगीता बलवंत का नाम भी शामिल है। रविवार दोपहर को यह चर्चा होने के बाद क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई। उनके समर्थक आवास पर पहुंच गए।

भाजपा विधायक संगीता बलवंत का पूरा नाम संगीता बलवंत बिंद है। संगीता बलवंत का जन्म गाजीपुर शहर में हुआ। इनके पिता स्व. रामसूरत बिंद रिटायर्ड पोस्टमैन थे। संगीता को छात्र जीवन में पढ़ाई और कविता का शौक रहा है।  छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं।

वो स्थानीय पीजी कॉलेज, गाजीपुर छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रही हैं। जमानियां क्षेत्र से निर्दल जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। वर्तमान में गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। संगीता बलवंत ने जमानियां कस्बा निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.अवधेश से शादी की है। 
पढ़ेंः ओबरा विधायक संजय गोंड़ को मिल सकता है योगी कैबिनेट में मौका, जानिए इनके बारे में

2017 में पहली बार विधायक बनीं  संगीता बलवंत बिंद पिछड़ी जाति से आती से आती हैं। पूर्वांचल में इस समुदाय के काफी संख्या  में मतदाता हैं। संगीता की पहचान जमीन से जुड़े नेताओं के तौर पर होती है। अपने क्षेत्र में यह काफी लोकप्रिय भी हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है।
 

संगीता बलवंत की राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा के साथ हुई थी। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन्हें भाजपा में शामिल कराया। कहा जाता है कि मनोज सिन्हा के के प्रयासों के कारण संगीता को 2017 विधानसभा चुनाव में  संगीता को सदर विधानससभा से टिकट मिल था। 

 

विस्तार

यूपी में कुछ ही माह बाद विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार शाम मंत्रीमंडल विस्तार किया जाएगा।  छह से सात नेताओं को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रीपद के लिए जिन नामों चर्चा जोरों पर है, उनमें गाजीपुर सदर से भाजपा विधायक संगीता बलवंत का नाम भी शामिल है। रविवार दोपहर को यह चर्चा होने के बाद क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ गई। उनके समर्थक आवास पर पहुंच गए।

भाजपा विधायक संगीता बलवंत का पूरा नाम संगीता बलवंत बिंद है। संगीता बलवंत का जन्म गाजीपुर शहर में हुआ। इनके पिता स्व. रामसूरत बिंद रिटायर्ड पोस्टमैन थे। संगीता को छात्र जीवन में पढ़ाई और कविता का शौक रहा है।  छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं।

वो स्थानीय पीजी कॉलेज, गाजीपुर छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रही हैं। जमानियां क्षेत्र से निर्दल जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। वर्तमान में गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। संगीता बलवंत ने जमानियां कस्बा निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.अवधेश से शादी की है। 

पढ़ेंः ओबरा विधायक संजय गोंड़ को मिल सकता है योगी कैबिनेट में मौका, जानिए इनके बारे में


आगे पढ़ें

मंत्री बनने की चर्चा क्यों

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here