Home उत्तर प्रदेश स्मृति ईरानी ने अमेठी में मनाया दशहरा : अहोरवा भवानी का किया दर्शन, दुर्गन...

स्मृति ईरानी ने अमेठी में मनाया दशहरा : अहोरवा भवानी का किया दर्शन, दुर्गन व कालिकन धाम में भी टेका माथा

265
0

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्‍तव
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:49 AM IST

सार

अहोरवा भवानी के बाद स्मृति गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के राघीपुर गांव स्थित दुर्गन धाम पहुंचीं। यहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच मंत्री ने दर्शन पूजन किया।

दर्शन पूजन करतीं स्मृति ईरानी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को दशहरा मनाने अपनों के बीच पहुंचीं। स्मृति ने सबसे पहले सिंहपुर के अहोरवा भवानी, रागीपुर के दुर्गन व संग्रामपुर के कालिकन धाम में माथा टेका। इन मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना व जगदीशपुर में आयोजित रामलीला में शामिल होने के लिए निकल गईं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार अपरान्ह तीन बजे अमेठी की सीमा में दाखिल हुईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिलौली बार्डर पर स्मृति का जोरदार स्वागत किया। चिलौली के बाद इन्हौना होते हुए स्मृति तिलोई विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अहोरवा भवानी पहुंचीं। अहोरवा भवानी चौराहे पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा अर्चना करने, प्रसाद लेने व इसका वितरण करने के बाद स्मृति अति प्राचीन अहोरवा भवानी धाम पहुंचीं। यहां स्मृति ने विधि विधान से मां अहोरवा का दर्शन पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।

अहोरवा भवानी के बाद स्मृति गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के राघीपुर गांव स्थित दुर्गन धाम पहुंचीं। यहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच मंत्री ने दर्शन पूजन किया। दुर्गन से निकलकर स्मृति का काफिला संग्रामपुर के कालिकन धाम पहुंचा। यहां भी स्मृति ने मां का दर्शन कर क्षेत्र के कल्याण की कामना की। यहां मंदिर के पुजारी श्रीमहराज ने उन्हें मां कालिकन की महिमा से अवगत कराया।

जाना लोगों का हाल
स्मृति ने सभी मंदिरों पर आए श्रद्धालुओं के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं का हाल जाना। स्मृति के द्वारा कुशल क्षेम पूछने मात्र से कार्यकर्ता गदगद दिखे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पहली बार उन्हें ऐसा सांसद मिला है जो सुख दुख के साथ त्योहार पर भी उनके बीच मौजूद रहता है।

नहीं मिल पाए किसान नेता
स्मृति के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान भाकियू नेता अहोरवा भवानी के पास स्थित जितेंद्र बहादुर सिंह के आवास के सामने जमा थे। हालांकि किसानों के एकत्र होने की सूचना मिलते ही एसडीएम श्रद्धा सिंह और सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। स्मृति से न मिल पाने से किसानों में आक्रोश दिखा।

परिसर में फैला रहा कूड़ा
कालिकन धाम में केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना के बावजूद साफ सफाई नहीं कराई गई। इसके चलते पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहा। मंदिर के बाहर झाड़ू तक नही लगाई गई। मंदिर के बाहर लगे सारे कूड़े दान कूड़े से भरे पड़े रहे।

विस्तार

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here