Home उत्तर प्रदेश यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन...

यूपी: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, धान से लदे वाहन सीमा पर वाहन रोकने पर लगाया जाम

199
0

[ad_1]

मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर जाम लगाते किसान
– फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि हरियाणा सरकार यूपी के किसानों की धान की फसल को मंडी तक नहीं पहुंचने दे रही है। पुल पर ही किसानों के वाहनों को रोक दिया जा रहा है। जिसका विरोध करते हुए किसानों ने बुधवार को जाम लगाया। किसानों के जाम के कारण मरीज को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। दोनों राज्यों के लोग जाम में फंसे हुए हैं।

हरियाणा प्रशासन ने यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर पिछले एक सप्ताह से निकटवर्ती इलाकों से अनाज मंडी में जाने वाली धान की फसल के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस यूपी के किसानों के किसी भी धान से लदे वाहन को हरियाणा सीमा में प्रवेश नहीं लेने दे रही है। बुधवार को इस पर यूपी के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आगे तस्वीरों में देखें जाम का हाल: –

मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर जाम लगाते किसान
– फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि अभी तक किसान अपने स्तर पर हरियाणा सरकार व प्रशासन का विरोध कर रहे थे और फसल को हरियाणा मंडी में बेचने के लिए वाहनों पर लगी रोक को हटाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार प्रशासन से बात भी की गई थी। 

मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर जाम लगाते किसान
– फोटो : अमर उजाला

मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर जाम लगाते किसान
– फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह यूपी हरियाणा सीमा पर रोके जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसान बॉर्डर पर पहुंचे और पुल के बीचोबीच दरा बिछाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं किसानों के प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

shamli news, up news,
– फोटो : अमर उजाला

किसानों का कहना है कि जब तक किसानों की संपूर्ण फसल को हरियाणा मंडी में बेचे जाने का आश्वासन सरकार नहीं देगी, तब तक वे जाम लगाए रखेंगे। किसानों के प्रदर्शन के दौरान एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। वहीं मौके पर पहुंची झिंझाना थाना पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है।

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here