Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

आगरा: वरमाला से पहले पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, शादी समारोह में हंगामा, सदमे में दुल्हन के मामा की मौत

[ad_1]

अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:55 PM IST

सार

आगरा में प्रेमी की शादी में प्रेमिका पहुंच गई, जिससे शादी समारोह में हंगामा हो गया। इस बीच सदमे में दुल्हन के मामा की मौत हो गई। प्रेमिका का आरोप था कि प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा किया था, अब दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। 

बरात (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार रात को फतेहपुर सीकरी से आई बरात में एक युवती पहुंच गई। उसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया और उससे शादी करने के लिए बखेड़ा खड़ा दिया। दूल्हे ने इनकार किया तो युवती ने विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे रोक लिया। हंगामे के बाद दुल्हन के मामा की तबीयत भी बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।   

जानकारी के मुताबिक थाना शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार रात को फतेहपुर सीकरी से बरात आई थी। बरात चढ़ रही थी, तभी ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वहां पहुंच गई, उसने आरोप लगाया कि दूल्हे से उसके प्रेम संबंध हैं। दोनों एक साथ होटल में काम करते थे। तभी मुलाकात हुई थी। युवत ने उससे शादी का वादा किया था। अब दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।  

विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास
प्रेमिका ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को भी हो गई। इससे शादी समारोह में हंगामा हो गया। युवती अपने साथ पुलिस भी लेकर आई थी। बताया गया है कि प्रेमिका ने दूल्हे से पूछा कि वह उससे शादी करेगा या नहीं। इस पर प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह सुनकर युवती ने विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास किया। किसी तरह लोगों ने उसे रोका। रात एक बजे तक हंगामा होता रहा।  

हंगामे के बीचे दुल्हन के मामा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुल्हन पक्ष ने बताया कि सदमे में उनकी जान गई है। वहीं बुधवार सुबह 11 बजे तक समझौते के लिए पंचायत चल रही थी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। इस संबंध में सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान आया है। पृथ्वीनाथ चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार रात को फतेहपुर सीकरी से आई बरात में एक युवती पहुंच गई। उसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया और उससे शादी करने के लिए बखेड़ा खड़ा दिया। दूल्हे ने इनकार किया तो युवती ने विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे रोक लिया। हंगामे के बाद दुल्हन के मामा की तबीयत भी बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।   

जानकारी के मुताबिक थाना शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार रात को फतेहपुर सीकरी से बरात आई थी। बरात चढ़ रही थी, तभी ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वहां पहुंच गई, उसने आरोप लगाया कि दूल्हे से उसके प्रेम संबंध हैं। दोनों एक साथ होटल में काम करते थे। तभी मुलाकात हुई थी। युवत ने उससे शादी का वादा किया था। अब दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।  

.

[ad_2]

Source link

Exit mobile version