Home दुनिया अब तक 137 की मौत, 18 से 60 साल के पुरुषों के...

अब तक 137 की मौत, 18 से 60 साल के पुरुषों के यूक्रेन छोड़ने पर प्रतिबंध, 10 जरूरी जानकारियां पढ़े

271
0
russia ukraine news

१.रूस के हमले में अब तक 137 यूक्रेनियन मारे जा चुके हैं। इसमें सेना के जवान भी शामिल है।
२.अमेरिका ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर 160 मिसाइलें दागी हैं। दूसरी ओर, रूस ने कहा कि पहले दिन यूक्रेन पर 203 हमले किए गए। यूक्रेन में 83 स्थानों को लक्षित किया गया था।
३.यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव में प्रवेश किया है। उनका पहला टारगेट मैं हूं और उनका दूसरा टारगेट मेरा परिवार है।
४.यूक्रेन ने 18-60 वर्ष की आयु के पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मार्शल लॉ के तहत नागरिकों को इसका पालन करने का कहा है।
५.राजधानी कीव में गुरुवार रात 10 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात भर धमाके और सायरन बजते रहे। लोगों को लाइट और पर्दों को बंद रखने की सलाह दी गई।
६.रूस ने यूक्रेन के स्नेक आइलैंड पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन की स्टेट बॉर्डर गार्ड सर्विस ने इसकी पुष्टि की है। हवाई हमले से इमारतों को व्यापक नुकसान हुआ है।
७.Chernobyl nuclear plant पर रूसी सैनिकों का कब्जा।
८.रूस का विमान एंटोनोव -26 यूक्रेन के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान के क्रू मेम्बर्स की मौत हो गई है। रूस ने यह नहीं बताया कि वहां कितने लोग थे।
९.रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ी संख्या में रूसी नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वे युद्ध का अंत चाहते हैं। 1700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
१०.भारत पोलैंड के रास्ते भारतीयों को स्वदेश लाने की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन से भी एक एयरलिफ्ट की उम्मीद है। हेल्पलाइन नंबर का भी खुलासा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here