Home क्राइम सूरत SOG पुलिस द्वारा शहर में गोंगो पेपर की बिक्री को लेकर...

सूरत SOG पुलिस द्वारा शहर में गोंगो पेपर की बिक्री को लेकर सर्च ओपरेशन

37
0
गोगो पेपर
Listen to this article

सूरत में ड्रग्स कंजम्पशन किट पर SOG का बड़ा एक्शन, सिटी लाइट की ‘लिटल गोवा’ दुकान पर छापा

सूरत। शहर में बढ़ती ड्रग्स समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सूरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने शहर के पॉश सिटी लाइट इलाके में स्थित ‘लिटल गोवा’ नामक दुकान पर छापा मारकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। मौके से विदेशी भाषा में लिखे संदिग्ध तंबाकू पैकेट, अलग–अलग डिजाइन के हुक्के, डिजिटल वज़न तौलने वाले अत्यंत संवेदनशील कांटे और नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।

‘गोगो पेपर’ पर हाल ही में की गई कार्रवाई के बाद SOG ने सिटी लाइट की तीन दुकानों पर छापे मारे। इनमें से एक दुकान ‘लिटल गोवा’ नामक का माहौल पुलिस को हैरान कर गया। अंदर की लाइटिंग, साज-सज्जा और सेटअप किसी क्लब जैसा प्रतीत हुआ, जिससे आशंका गहराई कि यहां पान-मसाले के अलावा ड्रग्स कंजम्पशन से जुड़ी सामग्री की खुलेआम बिक्री हो रही थी। जांच में ‘अंबर लीफ’ नाम के विदेशी तंबाकू के पैकेट मिले, जिन पर भारतीय कानून के मुताबिक अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी और कैंसर संबंधी तस्वीरें नहीं थीं। पैकेट्स पर केवल विदेशी भाषा में लिखावट पाई गई, जिससे इनके अवैध आयात या स्मगलिंग की आशंका जताई जा रही है।

दुकान से मिले रिमोट साइज के डिजिटल कांटे विशेष रूप से संदिग्ध पाए गए। ऐसे कांटे आमतौर पर ग्राम–मिलीग्राम स्तर पर नशीले पदार्थ तौलने के लिए उपयोग होते हैं। इसके अलावा गांजा पीसने के लिए इस्तेमाल होने वाली ‘क्रशर मशीन’ और आधुनिक डिजाइन की चिलमें भी बरामद की गईं। छापे के दौरान साधारण से लेकर इलेक्ट्रिक हुक्कों तक का बड़ा संग्रह मिला। खास तौर पर AK-47 राइफल की डिजाइन वाले हुक्के युवाओं को आकर्षित करने के लिए रखे गए थे। विभिन्न फ्लेवर के हुक्का मसाले भी बड़ी मात्रा में जब्त किए गए हैं।

SOG के डीसीपी राजदीपसिंह नकुमे ने बताया कि जब्त की गई सभी संदिग्ध वस्तुओं के सैंपल फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की यह कार्रवाई शहर में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने की कोशिश तेज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here