Home News सूरत में सहकारी मंडली के दो अधिकारी समेत तीन रिश्वत लेते रंगेहाथ...

सूरत में सहकारी मंडली के दो अधिकारी समेत तीन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

23
0
Listen to this article

सूरत। सूरत जिला रजिस्ट्रार सहकारी मंडली कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। एसीबी ने सहकारी मंडली कार्यालय के ऑडिटर ग्रेड-2 घुघाभाई गोलिह, सेवानिवृत्त ऑफिस सुपरिटेंडेंट वारसी अहमद शेख और आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर कल्पेश चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इन तीनों पर मंडली के रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सहकारी मंडली के पंजीकरण आवेदन के बदले आरोपी ऑडिटर घुघा गोलिह ने शुरुआत में 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ। हालांकि शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहता था और उसने सूरत एसीबी से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। आरोपियों ने अडाजण इलाके में गुजरात गैस सर्कल के पास विजय डेयरी के सामने एक सार्वजनिक स्थान पर टेबल-कुर्सी लगाकर रिश्वत लेने की योजना बनाई थी।

सेवानिवृत्त सुपरिटेंडेंट वारसी अहमद शेख के निर्देश पर आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर कल्पेश चौधरी को रिश्वत की रकम लेने भेजा गया था। सार्वजनिक सड़क पर ही शिकायतकर्ता से नकद राशि लेने की योजना बनाई गई थी। जैसे ही कल्पेश चौधरी ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये नकद अपने हाथ में लिए, पहले से तैनात एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

एक जागरूक नागरिक की शिकायत के चलते सहकारी मंडली कार्यालय में चल रहे रिश्वतखोरी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here