Home News विनम्र श्रद्धांजलि स्वरूप छाछ वितरण का आयोजन, जनसेवा के माध्यम से दी...

विनम्र श्रद्धांजलि स्वरूप छाछ वितरण का आयोजन, जनसेवा के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

2
0
Kranti Samay
Listen to this article

सूरत: रक्षक सिक्योरिटी फोर्स के डायरेक्टर स्वर्गीय समीर भाई अधिकारी की स्मृति में हरी ओम मार्केट प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा एवं छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिवंगत समीर भाई अधिकारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ जनसेवा के माध्यम से उनके सामाजिक योगदान को याद करना था।

इस अवसर पर मजदूर वर्ग, व्यापारियों तथा राहगीरों सहित बड़ी संख्या में लोगों को लगभग 3000 गिलास छाछ का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से लोगों को काफी राहत मिली और उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने स्वर्गीय समीर भाई अधिकारी के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया।

आयोजकों ने कहा कि जनसेवा ही दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और इसी भावना के साथ यह छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here