सूरत। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती रीता शर्मा एवं नारायण शर्मा (लाडनूं वाले) ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर एक सराहनीय पहल की। दंपति द्वारा श्री दक्षिणाभीमुखी शनि हनुमान मंदिर, खरवर नगर के सामने स्थित उधना क्षेत्र में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। भीषण गर्मी के मौसम में यह प्याऊ लोगों के लिए राहत का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 19 की कॉरपोरेटर श्रीमती अनिता बेन मनीष भाई राणा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रीता शर्मा और नारायण शर्मा के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।



