Home News ससुराल पक्ष के भाजपा राजनीतिक प्रभाव के चलते सबूत बचाने की बनाई...

ससुराल पक्ष के भाजपा राजनीतिक प्रभाव के चलते सबूत बचाने की बनाई अनोखी योजना,सुसाइड नोट अपनी साड़ी और अंतर्वस्त्रों में छिपा दिया

4
0
Listen to this article

पोस्टमार्टम टेबल पर पत्र सामने आते ही पुलिस भी रह गई स्तब्ध,पूर्व उपप्रमुख की पुत्रवधू ने की आत्महत्या

‘सौरभ के दूसरी महिला के साथ संबंध अब मुझसे सहन नहीं होते’

सूरत जिले के कडोदरा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कडोदरा-बारडोली रोड स्थित ‘श्रीनिवास ग्रीन सिटी’ सोसायटी में रहने वाली निधि राजपूत नामक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।मृतका निधि की शादी महज दो साल पहले कडोदरा नगर पालिका के पूर्व उपप्रमुख शशि सिंह के बेटे और जिम संचालक सौरभ सिंह से हुई थी। मूल रूप से बिहार के इस प्रभावशाली परिवार में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेम और पीड़ा के बीच लिखी गई यह डेढ़ पन्ने की चिट्ठी बेहद दर्दनाक है।

सूरत के कडोदरा में भाजपा के प्रभावशाली नेता शशि सिंह की पुत्रवधू निधि राजपूत ने पति के विवाहेतर संबंध और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले निधि राजपूत ने डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट लिखा था। हालांकि, अपनी मौत के बाद ससुराल वाले सुसाइड नोट को नष्ट न कर दें, इसलिए निधि ने इसे अपने अंतर्वस्त्रों में छिपा दिया था। इस सुसाइड नोट में निधि राजपूत ने पति के प्रेम और बेवफाई की दर्दनाक कहानी लिखी है। ‘सौरभ के दूसरी महिला के साथ संबंध अब मुझसे सहन नहीं होते’ विवाहिता निधि राजपूत ने आत्महत्या से पहले लिखे डेढ़ पन्ने के सुसाइड नोट में अपने टूटे हुए दिल का दर्द बयां किया है। हिंदी और अंग्रेजी में लिखे इस पत्र में निधि ने पति सौरभ के प्रति अपने बेहद प्रेम का इजहार करते हुए लिखा है, “मैं सौरभ से बेहद प्यार करती हूं और उसके बिना नहीं रह सकती, लेकिन उसके दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध अब मुझसे सहन नहीं होते।”

पति के इन संबंधों के कारण असहनीय मानसिक पीड़ा झेल रही निधि ने आखिरकार आत्महत्या का कदम उठा लिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here