सूरत (एजेसी) शहर के पर्वत पाटिया क्षेत्र में तीन साल की बच्ची को पांचवीं मंझिल से फैंकने के बाद महिला ने भी मौत की छलांग लगा दी| इस घटना में माता और पुत्री दोनों की मौत हो गई| आत्महत्या की वजह पारिवारिक झगड़ा बताया जा रहा है| जानकारी के मुताबिक सूरत के पर्वत पाटिया क्षेत्र के रूद्रमणी एपार्टमेंट के पांचवीं मंझिल पर रहनेवाली 30 वर्षीय कोमल सोमानी ने घर की बाल्कनी से पुत्री के साथ कूदकर जान दे दी| 3 साल की पुत्री मिष्टी को फैंकने के बाद कोमल ने छलांग लगा दी| घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कोमल के पति आशीष सीमा को इसकी जानकारी दी| गंभीर चोट लगने से कोमल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| जबकि मिष्टी को निजी अस्पताल ले जाया गया| जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया| मृतक कोमल के मामा का आरोप है कि शादी के बाद कोमल के सास-ससुर दहेज के लिए उसे मानसिक यातना देते थे| सास-ससुर की यातना से परेशान होकर कोमल ने आत्महत्या कर ली| सूरत की पूणा पुलिस मामले की जांच कर रही है|