Home News पलसाना तालुका के तांतिथैया गांव में स्थित अनुसंतोष मिल में हादसा,जेट मशीन में विस्फोट

पलसाना तालुका के तांतिथैया गांव में स्थित अनुसंतोष मिल में हादसा,जेट मशीन में विस्फोट

0
पलसाना तालुका के तांतिथैया गांव में स्थित अनुसंतोष मिल में हादसा,जेट  मशीन में विस्फोट

दुर्घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए,निजी अस्पताल में भर्ती

मजदूरों के नाम आदित्य इंदुभूषण पासवान (30), संजीव कुमार वीरू चौहान (20), और आनंद कुमार राम कृष्ण यादव (24)

सूरत-गुजरात,पलसाना तालुका के तांतिथैया गांव में स्थित अनुसंतोष मिल में एक गंभीर हादसा हुआ। शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे, मिल में लगे एक जेट मशीन का तापमान अचानक बढ़ जाने से मशीन में विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए मजदूरों के नाम आदित्य इंदुभूषण पासवान (30), संजीव कुमार वीरू चौहान (20), और आनंद कुमार राम कृष्ण यादव (24) बताए गए हैं। सभी को इलाज के लिए पलसाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कडोदरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस यह जांच कर रही है क्या यह हादसा किसी लापरवाही का परिणाम नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here