[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:05 PM IST
सार
यूपी विधानसभा के आम चुनाव में राजाभैया के पार्टी की इंट्री पहली बार होने जा रही है। इसके मद्देनजर उन्होंने तैयारी भी तेज कर दी है। इस बार राजाभैया का कार्यक्रम लोगों तक जाने की है। उन्होने विधानसभा चुनाव तैयारी का बिगुल फूंकने का जो स्थान चुना है कभी इसी स्थान और इन्हीं भगवान रामलला के नारे के सहारे बीजेपी ने भी चुनाव अभियान की शुरूआत की थी।
pratapgarh news : जनसेवा संकल्प यात्रा लेकर राजा भैया अयोध्या के लिए रवाना हुए।
– फोटो : pratapgarh
ख़बर सुनें
विस्तार
रास्ते में कार्यकर्ता और समर्थक राजा भइया के काफिले को रोककर उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। नवंबर 2018 में राजा भइया ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नाम से राजनैतिक दल का गठन किया था। वर्ष 2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राजा भइया की पार्टी पहली बार मैदान में उतरेगी।
जनसेवा संकल्प यात्रा विधानसभा चुनाव का आधार तय करेगी। राजा भइया जनसेवा संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगे। विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की सभी सीटों से उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। संकल्प यात्रा को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है।
संकल्प यात्रा में राजा भइया के साथ पूर्व सांसद शैलेन्द्र प्रताप, विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के अलावा हजारों की संख्या में पार्टी नेता अयोध्या के लिए रवाना हुए। जिले में जगह-जगह राजा भइया का जोरदार स्वागत किया गया।
.
[ad_2]
Source link