Home गुजरात युवक ने नाबालिग लड़की को बनाया गर्भवती, पुलिस ने मामला दर्ज कर...

युवक ने नाबालिग लड़की को बनाया गर्भवती, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की

213
0

वलसाड, समाज में आए दिन शादी की लालच देकर नाबालिग या बालिग लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाना या दुष्कर्म की आए दिन घटनाएं सामने आती हैं| ऐसी घटनाओं को अंजाम देनेवाले दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले इसके लिए कड़े कानून भी हैं, लेकिन लोगों में जैसे कानून का कोई डर नहीं है| आज ही सूरत की एक कोर्ट ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को ताउम्र कैद की सजा सुनाई है| इससे पहले बच्ची से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा सूरत कोर्ट में सुनाई जा चुकी है| इसके बावजूद दुष्कर्म या बहला फुसला कर शारीरिक संबंध बनाने की घटनाएं थम नहीं रहीं| वलसाड में ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा तब हुआ जब वह अस्पताल माहवारी नहीं होने पर जांच कराने गई थी| वलसाड के गांव में एक युवक ने अपने ही गांव की 15 वर्षीय को किशोरी को शादी की लालच देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए| दुष्कर्म के बाद माहवारी नहीं होने पर किशोरी जांच के लिए सिविल अस्पताल गई थी| जहां उसके तीन महीने गर्भ होने का खुलासा हुआ| जिसके बाद वलसाड ग्रामीण पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की दिशा में कवायद तेज की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here