Home गुजरात चाचा ने अश्लील वीडियो दिखाकर भतीजी से की शारीरिक छेड़छाड़, पुलिस ने...

चाचा ने अश्लील वीडियो दिखाकर भतीजी से की शारीरिक छेड़छाड़, पुलिस ने मामला दर्ज किया

409
0


राजकोट,चाचा-भतीजी के पवित्र संबंधों को शर्मशार करनेवाली घटना सामने आई है| मोरबी के शकत सनाला गांव में चाचा ने अश्लील वीडियो दिखाकर भतीजी के साथ न सिर्फ शारीरिक छेड़छाड़ की बल्कि उसके जबर्दस्ती करने का भी प्रयास किया| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक चार महीने से किशोरी शकत सनाला गांव स्थित अपने चाचा के घर रहती थी| जहां चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की| इतना ही नहीं चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया| भतीजी ने जब विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर बिजली करंट लगाया| भतीजी ने अपने चाचा की हरकतों की चाची से शिकायत कर दी| इस पर चाचा ने डंडों से पिटाई कर दी| कुछ दिन पहले किशोरी के बहन-बहनोई उसके चाचा के घर पहुंच गए| जहां किशोरी के बारे में पूछने पर चाचा ने बताया कि वह पानी भरने बाहर गई है| बहन को अपने चाचा पर संदेह हुआ और मकान के एक कमरे की जांच की तो डरी सहमी से किशोरी मिल गई| कमरे से बाहर लाकर बहन ने किशोरी से जब पूछा तो उसने आपबीती सुना दी| इस खुलासे के बाद किशोरी की बहन की शिकायत के आधार पर मोरबी पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की है| किशोरी के पिता नहीं है और उसकी अन्य चार बहन और एक भाई है| पीड़ित किशोरी का फिलहाल राजकोट के अस्पताल में उपचार चल रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here