Home गुजरात पलसाणा में 11 साल की किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के आरोप...

पलसाणा में 11 साल की किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार

211
0

सूरत के पलसाणा में 11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने दयाराम नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| जबकि अन्य एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है| जानकारी के मुताबिक सूरत के पलसाणा तहसील से जोळवा में 11 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी|

घटना स्थल पर पहुचे पुलिस के अधिकारी

उस वक्त एक शख्स बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और खंडहर जैसे कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया| दुष्कर्म के बाद लहुलूहान किशोरी कराह रही थी और आरोपी उसे कमरे में बंद कर वहां से भाग निकला| काम से घर लौटे माता-पिता अपनी बेटी को न देख उसकी खोजबीन शुरू कर दी| खंडहर जैसे कमरे के बाहर ताला देख उसमें देखा तो बेटी दर्द से कराह रही थी| तुरंत कमरे का ताला तोड़ किशोरी को कडोदरा के एक निजी अस्पताल में ले गए| लेकिन वहां डॉक्टर के उपस्थित नहीं होने से किशोरी को चलथाण के अस्पताल ले गए| लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी| किशोरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था| पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में दयाराम नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| जबकि अन्य एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here