Home सूरत सूरत में प्रेम विवाह के बाद 7 साल से अलग रह रही...

सूरत में प्रेम विवाह के बाद 7 साल से अलग रह रही पत्नी पर पति ने चलाई थी गोली, 21 दिन बाद सिविल में इलाज के दौरान हुई मौत

226
0
क्रांति समय

सूरत के कतारगाम में 21 दिन पहले आधी रात को एक पति ने बच्चों के सामने अलग रह रही पत्नी को गोली मारकर जान से मारने की कोशिश की थी। छाती, पेट और पैरों में गोली लगने से महिला को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। 21 दिन के इलाज के बाद महिला की मोत होने सै हत्या करने वाले पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 16 साल पहले शादी के बाद से शादीशुदा महिला 7 साल से अपने बच्चों के साथ अलग रह रही थी। पति के उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। पति कर्नाटक का रहने वाला है और सूरत में फायरिंग करने आया था। बिहार पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किए जाने के बाद वह फिलहाल बिहार के जेल में बंद है। उसे अब सूरत लाया जायेगा। बी.डी. गोहिल (पीआई कतारगाम) ने कहा की बिहार पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल में रखा है। हमने ट्रांसफर वारंट के साथ अपने हिरासत में लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक राज्य से दूसरे राज्य में आरोपी यानी जो जेल में हैं, उन्हें हिरासत में लेने के लिए जेल आईजी की अनुमति लेनी होती है। लगभग धुलेटी के बाद हम आरोपी को हिरासत में लेकर सूरत ले आंएगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here