Home सूरत सूरत का ट्राफ़िक (यातायात) विभाग एक बार फिर आया विवादों में

सूरत का ट्राफ़िक (यातायात) विभाग एक बार फिर आया विवादों में

218
0
क्रांति समय

सूरत का ट्राफ़िक (यातायात) विभाग एक बार फिर विवादों में आया है। ट्राफ़िक संचालन की जगह पर जुर्माना के नाम पर वाहन चालकों से हप्ता वसूले जाने का वीडियो सामने आया है। सूरत के पुणा गांव सरदार मार्केट से सूरत स्टेशन की और जाने वाले सड़क पर ट्राफ़िक जवानों द्वारा वाहन चालकों के पास से नियमों के उल्लंघन के बदले जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन जुर्माने की रसीद देने के बदले सीधे वसूली करने का विडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।

वाहन चालकों को खड़ा कर गलत तरीके से प्रताड़ित किया जाता हैं और उनसे 50 से लेकर 500 रुपये तक का जुर्माना वसूल किया जा रहा है। स्टेशन विस्तार की और जाने के लिए एक पुल है। जिसके नीचे 5:00 से 7:00 के बीच ट्राफ़िक विभाग के साथ-साथ उनके के तीन से चार एजेंट सक्रिय रहते हैं। इस बारे में वराछा विधानसभा के विधायक कुमार कनानी ने कहा कि अगर ऐसा ऑपरेशन नहीं किया जाता है तो इसका पर्दाफाश भी नही होता। उनके द्वारा कहा गया की ऐसे तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ट्राफ़िक जवान के साथ उनके एजेंट वाहन चालकों को पकड कर हेलमेट नही है, PUC नही है साथ ही उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है ऐसी बात बोल कर उनके पास से दंड के बदले वसूली की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here